दो साल की बच्ची का शव कुएं से मिला

Published at :06 May 2015 2:41 AM (IST)
विज्ञापन
दो साल की बच्ची का शव कुएं से मिला

मसलिया : थाना क्षेत्र के गुंदलिया गांव में सोमवार को दो साल की एक बच्ची के शव को कुआं से बरामद किया गया है. मसलिया थाना के पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुंदलिया गांव के मृतक बच्ची के पिता परितोष मंडल आर्मी में जवान हैं. श्री मंडल ने बताया कि अपूर्णा मंडल उनकी एक […]

विज्ञापन
मसलिया : थाना क्षेत्र के गुंदलिया गांव में सोमवार को दो साल की एक बच्ची के शव को कुआं से बरामद किया गया है. मसलिया थाना के पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुंदलिया गांव के मृतक बच्ची के पिता परितोष मंडल आर्मी में जवान हैं.
श्री मंडल ने बताया कि अपूर्णा मंडल उनकी एक लौती पुत्री है, जो रविवार शाम से ही घर से गायब थी. बहुत देर तक घर नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की फिर भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया.
इसके बाद सोमवार को गांव के ही कुं आ से बच्ची का शव मिला है. काफी मशकत के बाद बच्ची को उस कुं आ से निकाला गया. इसके बाद परिजनों ने उसे तुरंत गांव के एक चिकित्सक के पास ले गये, लेकिन तब तक उस बच्ची का मौत हो चुकी थी.
पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही घटना स्थल पहुंचकर बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेक र पोस्टमार्टम के लिए दुमका सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने थाना कांड संख्या 56/2015 धारा 302 व 201 के तहत युडी केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जूट गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola