परीक्षा बहिष्कार करने वाले पीजी छात्रों को मिलेगा औसत अंक

Published at :06 May 2015 2:40 AM (IST)
विज्ञापन
परीक्षा बहिष्कार करने वाले पीजी छात्रों को मिलेगा औसत अंक

दुमका : एसकेएमयू के नये दिग्घी परिसर भवन में मंगलवार को परीक्षा समिति की बैठक कुलपति डॉ कमर अहसन की अध्यक्षता में हुई. जिसमें देवघर कॉलेज देवघर के पीजी फाइनल सत्र 2013 के वैसे छात्र अंग्रेजी विषय के 15वें पत्र में परीक्षा का बहिष्कार किया था, उन्हें औसत अंक देने का निर्णय लिया गया. साहिबगंज […]

विज्ञापन
दुमका : एसकेएमयू के नये दिग्घी परिसर भवन में मंगलवार को परीक्षा समिति की बैठक कुलपति डॉ कमर अहसन की अध्यक्षता में हुई. जिसमें देवघर कॉलेज देवघर के पीजी फाइनल सत्र 2013 के वैसे छात्र अंग्रेजी विषय के 15वें पत्र में परीक्षा का बहिष्कार किया था, उन्हें औसत अंक देने का निर्णय लिया गया.
साहिबगंज कॉलेज साहिबगंज के एमए संताली प्रिवियस सत्र 2013 के प्रिया सरिता हांसदा का परीक्षा फल प्रकाशित किया जायेगा. परीक्षा विभाग को आधुनिक रूप से कंप्यूटरीकृत करने व डिग्री 3 की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण व केंद्राधीक्षकों की नियुक्ति पर चर्चा की गयी. कौशल प्रधान पाठयक्रमों में सीबीसीएस के तहत बीबीए, बीसीए, लाइब्रेरी, साइंस को अगले सत्र से शुरू करने के लिए डॉ एसके सिन्हा, हसमत अली, डॉ अजय सिन्हा सहयोग करेंगे.
सीबीसीएस कोर्स के अंतर्गत पीजी स्तर पर अनुत्तीर्ण छात्रों की परीक्षा आयोजित करने के लिए अगली बैठक में निर्णय लिया जायेगा, गरमी छुट्टी में आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए शिक्षकों, कर्मचारियों, केंद्राधीक्षकों, सहायक केंद्राधीक्षकों, पर्यवेक्षिकों को पारिश्रमिक भुगतान पूर्व की भांति दी जायेगी. मौके पर कुलसचिव डॉ पीके घोष, मृदुला सिन्हा, सुधीर कुमार सिंह, डॉ संजय सिन्हा, डॉ डीके मिश्र आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola