मोटर एवं स्टार्टर के जल जाने से पेयजल की घोर किल्लत

Published at :05 May 2015 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
मोटर एवं स्टार्टर के जल जाने से पेयजल की घोर किल्लत

प्रतिनिधि, हंसडीहाहंसडीहा में शुद्घ पेय जल एवं बिजली की भारी किल्लत बनी हुई है़ पेयजल स्वच्छता द्वारा पहल नहीं होने से भारी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है़ यहां पर पन्द्रह दिनों से सप्लाई वाटर पंप का मोटर एवं स्टार्टर के जल जाने से पेयजल की घोर समस्याएं बनी हुई है़ लगभग तीन दशक […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हंसडीहाहंसडीहा में शुद्घ पेय जल एवं बिजली की भारी किल्लत बनी हुई है़ पेयजल स्वच्छता द्वारा पहल नहीं होने से भारी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है़ यहां पर पन्द्रह दिनों से सप्लाई वाटर पंप का मोटर एवं स्टार्टर के जल जाने से पेयजल की घोर समस्याएं बनी हुई है़ लगभग तीन दशक पूर्व ही पेयजल आपूर्ति चालू की गयी थी, जिसके मरम्मती का कार्य कभी नहीं होने की वजह से भी कई जगहों पर पानी की सप्लाई बंद हो चुकी है. कई जगहों से पाइप के टूट जाने के बाद भी मरम्मत का कार्य नहीं हुआ़ कई बार स्थानीय समिति द्वारा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को इन समस्याओं से अवगत कराया गया. मगर कोई असर नहीं हुआ. संबंध में पावर सब स्टेशन पर पदस्थापित कर्मचारी का कहना है कि फुल लोड बिजली उपलब्ध नहीं होने एवं पावर ग्रिड से बिजली नहीं मिलने के कारण सभी जगहों पर एक साथ बिजली की सप्लाई देना संभव नहीं है़—————-फोटो- हंसडीहा का पेय जल सप्लाई पम्प घर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola