जलसहियाओं का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला

Published at :10 Apr 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
जलसहियाओं का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला

गांवों को स्वच्छ बनाने पर दिया जोरप्रतिनिधि, रानीश्वर प्रखंड के विकास भवन में शुक्रवार को जलसहियाओं का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के तत्वावधान में कराया गया़ जिसमें उपस्थित जलसहियाओं व मुखियाओं को अपने-अपने क्षेत्र में खराब होकर बंद पड़े चापानलों की मरम्मती कराने का निर्देश दिया गया तथा गांवों में बनाये […]

विज्ञापन

गांवों को स्वच्छ बनाने पर दिया जोरप्रतिनिधि, रानीश्वर प्रखंड के विकास भवन में शुक्रवार को जलसहियाओं का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के तत्वावधान में कराया गया़ जिसमें उपस्थित जलसहियाओं व मुखियाओं को अपने-अपने क्षेत्र में खराब होकर बंद पड़े चापानलों की मरम्मती कराने का निर्देश दिया गया तथा गांवों में बनाये जा रहे शौचालयों का उपयोग करने की बात कही है. इसके लिए गांवों में प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया़ साथ ही गांवों की साफ सफाई पर ध्यान देने को भी कहा गया़ कार्यशाला में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सर्किल को-कॉर्डिनेटर राकेश रोशन ने जलसहियाओं को चापानल के पानी की जांच कराने के बारे में भी जानकारी दी. सहायक अभियंता श्यामनंदन प्रसाद ने कम खर्च पर चापानल मरम्मती से अवगत कराया. जिला समन्वयक के डेबिड ने चापानल मरम्मती के लिए पंचायतों को आवंटित राशि की जानकारी दी. कार्यशाला में कनीय अभियंता देवेंद्र किस्कू, प्रखंड समन्वयक सुलेमान सुबोध किस्कू, मुखिया लुखी सोरेन आदि उपस्थित थे़—————–फोटो 10 डीएमके/रानीष्वरकार्यषाला में उपस्थित जलसहिया

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola