45 हजार भक्तों ने फौजदारीनाथ को किया जलाभिषेक

भक्तों ने मंदिर प्रांगण में कई तरह के धार्मिक अनुष्ठान कराये. सरकारी पूजा के बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर गर्भगृह का पट खोल दिया गया.
ज्येष्ठ सोमवारी को बासुकिनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ प्रतिनिधि, बासुकिनाथ ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष नवमी तिथि सोमवार को बाबा फौजदारीनाथ दरबार में भक्तों की भीड़ जुटी थी. शिवगंगा घाट में आस्था की डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचे. पंडितों के द्वारा षोडशोपचार विधि से पूजा-अर्चना की गयी. करीब 45 हजार भक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. भक्तों ने मंदिर प्रांगण में कई तरह के धार्मिक अनुष्ठान कराये. सरकारी पूजा के बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर गर्भगृह का पट खोल दिया गया. भोलेनाथ को अबीर, भांग, गांजा, गुलाब जल, सुगंधित तेल एवं इत्र, पान, सुपारी, जनेऊ, चंदन, भस्म के अलावा पुष्प, जटा, नाग, पगड़ी आदि अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की गयी. मंदिर परिसर भोलेनाथ के जयकारे से गुंजायमान रहा. मंदिर पुजारी ने भोलेनाथ की शृंगार पूजा की. भक्तों ने पूजा के बाद मंदिर प्रांगण में आरती की. पंडित सुधाकर झा ने भगवान शिव की उपासना से जीवन खुशहाल रहता है. पुलिस अधिकारी की देखरेख में श्रद्धालुओं ने गर्भगृह में जल डालकर अभिषेक किया. मंदिर में दर्जनों बच्चों का मुंडन संस्कार कराया गया. मंदिर प्रशासन द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा के इंतजाम किये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










