मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर बढ़ाया उत्साह

Published by :ANAND JASWAL
Published at :11 May 2026 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर बढ़ाया उत्साह

पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद ने सफल विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न, प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि आज के युवा ही देश और समाज के उज्ज्वल भविष्य हैं. विद्यार्थियों की सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है.

विज्ञापन

पार्वती इंटर कॉलेज जरमुंडी में सम्मान समारोह का आयोजन प्रतिनिधि, बासुकिनाथ बासुकिनाथ पार्वती इंटर महाविद्यालय, जरमुंडी में बोर्ड परीक्षा (प्लस टू) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि सह महाविद्यालय के संरक्षक एवं पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद ने सफल विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न, प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि आज के युवा ही देश और समाज के उज्ज्वल भविष्य हैं. विद्यार्थियों की सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है. उन्होंने कहा कि केवल बोर्ड परीक्षा ही नहीं, बल्कि आगे आनेवाली प्रतियोगी परीक्षाओं और जीवन की चुनौतियों के लिए भी विद्यार्थियों को तैयार रहना चाहिए. समारोह में विज्ञान संकाय की छात्रा राखी कुमारी ने 408 अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया. कला संकाय में अंजली कुमारी 363 अंक के साथ टॉपर रहीं. इसके अलावा रूबी कुमारी (342), गुलशन खातून (335), पिंटू कुमार राय (331) एवं काजल कुमारी (320) को भी सम्मानित किया. इस वर्ष महाविद्यालय के कला संकाय में 27 छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी तथा 34 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी से सफलता प्राप्त की. विज्ञान संकाय में एक विद्यार्थी प्रथम एवं दो विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए. समारोह में शिक्षक, कर्मचारी एवं कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे.

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola