हंसडीहा-देवघर पथ किया जाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Apr 2015 6:09 AM (IST)
विज्ञापन

छात्रवृत्ति नहीं मिलने से छात्रों में फूटा आक्रोश सरैयाहाट : मरकुंडा गांव स्थित मध्य विद्यालय के छात्र-छात्रओं ने स्कूली ड्रेस व छात्रवृत्ति वितरण नहीं किये जाने के विरोध में मंगलवार को हंसडीहा-देवघर मुख्य सड़क को जाम कर दिया. छात्रों ने करीब दो घंटा जाम किये रखा. बाद में थाना प्रभारी फगुनी पासवान पुलिस बल के […]
विज्ञापन
छात्रवृत्ति नहीं मिलने से छात्रों में फूटा आक्रोश
सरैयाहाट : मरकुंडा गांव स्थित मध्य विद्यालय के छात्र-छात्रओं ने स्कूली ड्रेस व छात्रवृत्ति वितरण नहीं किये जाने के विरोध में मंगलवार को हंसडीहा-देवघर मुख्य सड़क को जाम कर दिया. छात्रों ने करीब दो घंटा जाम किये रखा. बाद में थाना प्रभारी फगुनी पासवान पुलिस बल के साथ जाम स्थल पहुंचे और दौरान लाठियां भांजी. लाठी घुमाने के क्रम में इसी गांव के एक युवक मणिकांत शर्मा के सिर में चोट लग गयी, जिससे उसके सिर से खून बहने लगा. इसके बाद ग्रामीण उबल पड़े और उनकी पुलिस के साथ कहासुनी होने लगी.
बच्चे पुन: सड़क पर उतर आये. अंत में बीइइओ मो जमालउद्दीन, थाना प्रभारी फगुनी पासवान एवं सीआरपी उदय दत्ता द्वारा ग्रामीणों को आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










