मसानजोर डैम की समस्याओं से कराया अवगत

Published at :08 Apr 2015 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
मसानजोर डैम की समस्याओं से कराया अवगत

दुमका : दुमका की विधायक सह कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी ने मंगलवार को रांची में हुई कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिलकर दुमका में हाल के दिनों में गहराये पेयजल संकट तथा मसानजोर डैम के घटते जलस्तर से अवगत कराया. डॉ लोइस ने बताया कि मसानजोर डैम की वजह से […]

विज्ञापन
दुमका : दुमका की विधायक सह कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी ने मंगलवार को रांची में हुई कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिलकर दुमका में हाल के दिनों में गहराये पेयजल संकट तथा मसानजोर डैम के घटते जलस्तर से अवगत कराया. डॉ लोइस ने बताया कि मसानजोर डैम की वजह से विस्थापन का दंश दुमका-जामताड़ा जिले की जनता को उठाना पड़ा है.
लेकिन उसका लाभ सिंचाई के लिए सालों भर मिलता है. जो पन बिजली उत्पादन होता है, उसे भी पश्चिम बंगाल सरकार बेचती है. डॉ लोइस ने बताया कि मसानजोर डैम के नियंत्रण और उसका समुचित लाभ दुमका को सुनिश्चित कराने की दिशा में पहल करने का अनुरोध भी सीएम से की.
मामले में सीएम ने मुख्य सचिव से इस मामले में आवश्यक पहल करने को कहा है एवं दुमका में शहरी जलापूर्ति को बहाल करने की बात कही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola