ओके... आठवीं के छात्र-छात्राओं को दी विदाई

Updated at :06 Apr 2015 10:04 PM
विज्ञापन
ओके... आठवीं के छात्र-छात्राओं को दी विदाई

प्रतिनिधि, दुमका सदर प्रखंड के बनकाठी उत्क्रमित मध्य विद्यालय में विदाई सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर वर्ग आठ के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गयी. झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष श्याम किशोर सिंह गांधी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को भी पुरस्कृत […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमका सदर प्रखंड के बनकाठी उत्क्रमित मध्य विद्यालय में विदाई सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर वर्ग आठ के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गयी. झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष श्याम किशोर सिंह गांधी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को भी पुरस्कृत किया. साथ ही बच्चों के बीच पोशाक का वितरण किया. समारोह में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा उपाधीक्षक मिलन कुमार घोष ने बताया कि 80 प्रतिशत छात्रों के लिए ही राज्य सरकार द्वारा पोशाक दिया गया है. उन्होंने विद्यालय में शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराने पर बल दिया. इस अवसर पर उपस्थित छात्रों को मुख्य अतिथि श्री घोष ने खाता खुलवाने की बात कही और बताया कि अब छात्रवृत्ति की राशि छात्रों के खाते में ही आयेगी. कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बुधन हेंब्रम ने की. मौके पर रामानंद मिश्र, दीपक कुमार पंजियारा, विभूति प्रसाद मंडल, लाल मरांडी, अमित मरांडी, सजल मरांडी मौजूद थे. ………………………..फोटो6-दुमका-स्कूल——————–

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola