//डीडब्ल्यूओ ने की साइकिल स्टॉक की जांच//पूर्व बीईईओ ने किया था 300 साइकिलों में घोटाला

Updated at :06 Apr 2015 9:04 PM
विज्ञापन
//डीडब्ल्यूओ ने की साइकिल स्टॉक की जांच//पूर्व बीईईओ ने किया था 300 साइकिलों में घोटाला

प्रतिनिधि, रामगढ़उपायुक्त के आदेश पर डीडब्ल्यूओ अनिल कुमार ने सोमवार को प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में वितरण के लिए प्राप्त साइकिल के स्टॉक की जांच की. जांच के दौरान उन्होंने डीडब्ल्यूओ श्री कुमार ने बताया कि वर्ष 2011 12 में समीर मल्लिक द्वारा प्राप्त 300 साइकिलों में घंटी, ट्यूब व चेन को अधूरा पाया गया […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रामगढ़उपायुक्त के आदेश पर डीडब्ल्यूओ अनिल कुमार ने सोमवार को प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में वितरण के लिए प्राप्त साइकिल के स्टॉक की जांच की. जांच के दौरान उन्होंने डीडब्ल्यूओ श्री कुमार ने बताया कि वर्ष 2011 12 में समीर मल्लिक द्वारा प्राप्त 300 साइकिलों में घंटी, ट्यूब व चेन को अधूरा पाया गया है. उन्होंने बताया कि जांच कर ली गई है और इसमें से अच्छी अवस्था वाले साइकिल छात्रों को बांटने को लेकर उपायुक्त व रामगढ़ बीडीओ को जांच रिपोर्ट सौंपी जायेगी. क्या है मामला?प्रखंड के पूर्व बीइइओ समीर मल्लिक द्वारा वर्ष 2011-12 में कल्याण विभाग दुमका के आदेश पर एटलस साइकिल कंपनी लुधियाना से 300 साइकिल प्राप्त किये गये थे. लेकिन इसे अब तक बांटा नहीं जा सका है. वर्ष 2011- 12 पूर्व बीईईओ समीर मल्लिक के कार्यकाल में प्राप्त 300 साइकिलों में घंटी, स्टैंड बिना साइकिल रिसिव कर कंपनी को लाभ पहुंचाया था. बाद में बीईईओ रंजीत चौधरी के 2011 12 में रामगढ़ में आने के बाद उन्होंने बिना घंटी व चेन वाली साइकिल को रिसिव नहीं किया और उन्होंने साइकिल घोटाला का प्रपत्र कल्याण पदाधिकारी व उपायुक्त को सौंपा दिया. इसी मामले में उपायुक्त ने पूर्व बीइइओ द्वारा 300 साइकिल घोटाला करने के मामले को सही पाकर बीईईओ समीर मल्लिक के वेतन की राशि से साइकिलों की रिकवरी करने के लिए कटौती करने का आदेश दे रखा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola