//प्रमुख खबर// भूमि अध्यादेश की प्रतियां फूंकी, भाकपा माले ने जताया केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश

प्रतिनिधि, दुमकाभाकपा-माले की दुमका जिला कमेटी ने भूमि अध्यादेश के विरोध में वीर कुंवर सिंह चौक पर आक्रोश का इजहार किया तथा इस अध्यादेश की प्रतियां जलाई. नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए सचिव बाबूलाल राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वादों के उलटे किसानों-मजदूरों के खिलाफ, देश के खिलाफ अपने एजेंडे […]
प्रतिनिधि, दुमकाभाकपा-माले की दुमका जिला कमेटी ने भूमि अध्यादेश के विरोध में वीर कुंवर सिंह चौक पर आक्रोश का इजहार किया तथा इस अध्यादेश की प्रतियां जलाई. नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए सचिव बाबूलाल राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वादों के उलटे किसानों-मजदूरों के खिलाफ, देश के खिलाफ अपने एजेंडे व नीतियों को थोपने का काम किया है. श्री राय ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने चुनाव के पहले कहा था कि भ्रष्ट्राचार खत्म करेंगे, कालाधन वापस लायेंगे तथा अच्छे दिन लायेंगे. लेकिन बहुमत मिल गया तो जनता के खिलाफ वे हो गये हैं और एक के बाद एक काला अध्यादेश ला रहे हैं. माले नेता श्री राय ने कहा कि ये अध्यादेश अंबानी, अडानी व अमेरिका के कॉरपोरेट घरानों के लिए है. उन्होंने जमीन मालिकों की इजाजत के बगैर उनसे जमीन छीन लेने वाले इस अध्यादेश के खिलाफ आक्रोश जताया है और जल, जंगल, जमीन पर अधिकार के लिए किसान मजदूर व गरीब जनताओं को संगठित कर आंदोलन करने की बात कही. उन्होंने कहा कि भगत सिंह, महेंद्र सिंह, सिदो कान्हू का यह देश लड़ना जनता है और यह आजादी की दूसरी लड़ाई है. मौके पर रामेश्वर सोरेन, सुभाष मंडल, पलटन हांसदा, अवलियस सोरेन, हरदेव राय, रामचंद्र टुडू, सुभास्टेन मरांडी, टुड़का हेंब्रम, प्रेम सागर राणा, सुरेश महतो आदि मौजूद थे. …………………………..फोटोए 10/ ए 11/ ए 12वीर कुंवर सिंह चौक में अपना आक्रोश जताते माले कार्यकर्ता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










