प्रमुख खबर// मंत्री डॉ लुईस मरांडी से मिले वीसी डॉ कमर अहसन//संताल अकादमी के विकास व ओबीसी हॉस्टल पर हुई चरचा

Updated at :23 Feb 2015 9:04 PM
विज्ञापन
प्रमुख खबर// मंत्री डॉ लुईस मरांडी से मिले वीसी डॉ कमर अहसन//संताल अकादमी के विकास व ओबीसी हॉस्टल पर हुई चरचा

संवाददाता, दुमकासमाज कल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी से सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ कमर अहसन ने मुलाकात की तथा संताल अकादमी के बेहतर संचालन, विश्वविद्यालय में चल रहे विकास कार्य आदि मसलों पर बातचीत की. वीसी डॉ अहसन ने कैंपस में छात्रावासों की कमी का जिक्र किया तथा इसके लिए अपने स्तर […]

विज्ञापन

संवाददाता, दुमकासमाज कल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी से सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ कमर अहसन ने मुलाकात की तथा संताल अकादमी के बेहतर संचालन, विश्वविद्यालय में चल रहे विकास कार्य आदि मसलों पर बातचीत की. वीसी डॉ अहसन ने कैंपस में छात्रावासों की कमी का जिक्र किया तथा इसके लिए अपने स्तर से पहल करने का अनुरोध उनसे किया. वीसी ने ओबीसी छात्रों के लिए हॉस्टल की आवश्यकता से भी अवगत कराया. मंत्री डॉ लुईस मरांडी ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन जमीन उपलब्ध कराये, कल्याण विभाग छात्रावास बनवाने की दिशा में पहल करेगा. वीसी ने दिग्घी में पुलिस चौकी स्थापित कराने को लेकर भी डॉ लुईस का ध्यान आकृष्ट कराया. मौके पर कुलसचिव डॉ पीके घोष, एसपी कॉलेज के व्याख्याता डॉ धनंजय मिश्रा एवं डॉ कलानंद ठाकुर आदि मौजूद थे. इधर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा को डॉ लुईस ने योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, इंदिरा आवास से संबंधित मामलों और विकास कार्यों में तेजी लाने का भी निर्देश दिया.————————-फोटो23 दुमका-17

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola