नवग्रह प्राण प्रतिष्ठा समारोह आज

प्रतिनिधि, दुमका शहर के सराय रोड स्थित श्री शनि मंदिर में नवग्रह प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन सोमवार को किया जायेगा. इस तीन दिवसीय समारोह का शुभारंभ रविवार को कलश यात्रा से हुआ. सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु बड़ा पोखरा से कलश में जल लेकर शहर के विभिन्न चौक -चौराहों का भ्रमण करते हुए वापस […]
प्रतिनिधि, दुमका शहर के सराय रोड स्थित श्री शनि मंदिर में नवग्रह प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन सोमवार को किया जायेगा. इस तीन दिवसीय समारोह का शुभारंभ रविवार को कलश यात्रा से हुआ. सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु बड़ा पोखरा से कलश में जल लेकर शहर के विभिन्न चौक -चौराहों का भ्रमण करते हुए वापस शनि मंदिर पहुंचे. मंदिर में कलश से लाये गये जल से नवग्रह, गणेश और काले हनुमानजी की प्रतिमा का जलाधिवास कराया गया. इसके बाद अन्नाधिवास व फलाधिवास किया गया. सोमवार को मंदिर में शनिदेव व नवग्रहों की विशेष पूजा-अर्चना की जायेगी. समापन समारोह पर मंगलवार को हवन के पश्चात दोपहर में भंंडारा का आयोजन किया जायेगा……………………………22-दुमका-16
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










