उपराजधानी में धूमधाम से हुई हंसवाहिनी की पूजा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jan 2015 11:03 AM

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमकाउपराजधानी में शनिवार को हंसवाहिनी मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से हुई. शहर के कई स्कूल-कॉलेज, निजी शिक्षण संस्थान, कोचिंग सेंटर के अलावा लॉज में पूजा को लेकर चहल-पहल बनी रही. खूटाबांध के निकट एक क्लब द्वारा आयोजित पूजा का पंडाल लोगों में आकर्षण का केंद्र बना रहा. एसपी महिला कॉलेज के छात्राओं ने […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमकाउपराजधानी में शनिवार को हंसवाहिनी मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से हुई. शहर के कई स्कूल-कॉलेज, निजी शिक्षण संस्थान, कोचिंग सेंटर के अलावा लॉज में पूजा को लेकर चहल-पहल बनी रही. खूटाबांध के निकट एक क्लब द्वारा आयोजित पूजा का पंडाल लोगों में आकर्षण का केंद्र बना रहा. एसपी महिला कॉलेज के छात्राओं ने मां सरस्वती की पूजा की. अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया. मौके पर प्राचार्य डॉ सुष्मिता बोस, प्रो अंजुला मुर्मू, प्रो मेरी मारग्रेट टुडू आदि उपस्थित थीं. यहां रंगोली प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया.इधर रसिकपुर के इंगलिश क्लासेज में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. मौके पर संस्थान के निर्देशक विनोद कुमार एवं अन्य छात्र मौजूद थे………………………………………….फोटो24 डीएमके : 31,32,33सरस्वती पूजा के अवसर पर नृत्य प्रस्तुत करती छात्रायें

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola