बोलबम के जयकारे से गूंज रहा बाबाधाम

Updated:
विज्ञापन

बासुकिनाथ : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला बासुकिनाथ में बह रही है भक्ति की भगीरथी, पहली सोमवारी पर बाबा फौजदारीनाथ के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी. तीन बजे भोर से ही मंदिर प्रांगण, शिवगंगा घाट व मेला परिसर कांवरिया से पटा रहा. मंदिर प्रबंधन के अनुसार 85 हजार कांवरियों ने बाबा फौजदारीनाथ पर जलार्पण कर […]

विज्ञापन

बासुकिनाथ : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला बासुकिनाथ में बह रही है भक्ति की भगीरथी, पहली सोमवारी पर बाबा फौजदारीनाथ के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी. तीन बजे भोर से ही मंदिर प्रांगण, शिवगंगा घाट मेला परिसर कांवरिया से पटा रहा.

मंदिर प्रबंधन के अनुसार 85 हजार कांवरियों ने बाबा फौजदारीनाथ पर जलार्पण कर मंगलकामना की. मंदिर परिसर बाबा के जयकारे से गूंजता रहा. सोमवारी की संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने पहले से व्यापक व्यवस्था कर रखी थी. सोमवार को बैद्यनाथधाम में बाबा का जलाभिषेक करने के बाद कांवरियों की भारी भीड़ देर रात तक बासुकिनाथ पहुंचेगी.

महिला श्रद्धालुओं ने भी कतारबद्ध होकर बाबा पर जलार्पण किया. मंदिर प्रांगण में अधिकारियों ने कांवरियों की कतार को सुचारू रूप से गर्भगृह में प्रवेश कराया. कांवरियों की श्रद्धा भक्ति आस्था देखते ही बन रही थी. कांवरियों की कतार संस्कार मंडप, फलाहारी धर्मशाला शिवगंगा तक सिमटी रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola