उपराजधानी के अनुरूप होगा विकास
नगर विकास विभाग के सचिव पहुंचे दुमका, कहा दुमका : नगर विकास विभाग के सचिव अरुण कुमार सिंह ने कहा है कि दुमका का विकास उपराजधानी के अनुरूप होना चाहिए. इसके लिए विभागीय स्तर से वे यहां के निकाय को हरसंभव सहयोग करने को तैयार है. उन्होंने कहा जनप्रतिनिधि जनता के प्रति निष्ठावान बने और […]
नगर विकास विभाग के सचिव पहुंचे दुमका, कहा
दुमका : नगर विकास विभाग के सचिव अरुण कुमार सिंह ने कहा है कि दुमका का विकास उपराजधानी के अनुरूप होना चाहिए. इसके लिए विभागीय स्तर से वे यहां के निकाय को हरसंभव सहयोग करने को तैयार है.
उन्होंने कहा जनप्रतिनिधि जनता के प्रति निष्ठावान बने और उनके हित से जुड़ी योजनाओं तथा शहर को बेहतर रूप देने के लिए सकारात्मक प्रयास करें. क्षेत्र के विकास के लिए पर्याप्त राशि भेजी गयी है. जरूरत पड़ेगी तो और राशि भेजी जायेगी. राशि की कमी नहीं आने दी जायेगी. राज्य के निकायों में कर्मचारियों की कमी को जल्द दूर कर लिया जायेगा.
सफाई व्यवस्था बेहतर करने के लिए हर वार्ड में बने समिति : श्री सिंह ने दुमका नगर परिषद् के जन प्रतिनिधियों को कहा कि वे प्रत्येक वार्ड में वार्ड समिति गठित करें और सफाई जैसी व्यवस्था को सुदृढ़ करें. आवश्यक उपकरण व उपस्कर खरीदे जायें. इसके लिए हर वार्ड के लिए अलग–अलग खाता भी खोला जाय.
श्री सिंह ने कहा कि सही तरीके से सफाई होगी और सफाइकर्मियों को समय पर भुगतान होगा तो नगरीय व्यवस्था अवश्य बेहतर होगी. उन्होंने कहा कि पेयजल आपूर्ति, राजीव गांधी आवास योजना सहित अन्य योजनाओं को लेकर भी निर्देश दिये गये हैं.
जनप्रतिनिधि ने समस्याओं से कराया अवगत : सोमवार को दुमका पहुंचे नगर विकास सचिव अरुण कुमार सिंह ने नगर परिषद् कार्यालय पहुंचकर अध्यक्ष अमिता रक्षित, उपाध्यक्ष विनोद लाल एवं वार्ड पार्षदों के साथ बैठक की.
इस दौरान उपायुक्त हर्ष मंगला भी मौजूद थे. इस दौरान अध्यक्षा श्रीमती रक्षित ने दुमका के विकास से जुड़ी मांगों को रखा तथा सहयोग करने का अनुरोध किया. उन्होंने कर्मियों की कमी दूर करते हुए नयी बहाली कराने, विभाग द्वारा प्राप्त राशि को बैंक में रखने की अनुमति देने, चार साल पहले सर्वे के अनुरूप अविलंब बीपीएल सूची का प्रकाशन करने, नगर क्षेत्र में बननेवाले भवनों के लिए लिडिंग बॉयलॉज में संशोधन करने, नगर परिषद् क्षेत्र का विस्तार करने, लंबित आंबेडकर आवास को पूर्ण कराने, तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए राशि उपलब्ध कराने तथा उपराजधानी में ऑडिटोरियम बनाने की मांग की गयी.
इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी शिवाजी भगत, वार्ड पार्षद शोभा राउत, इंदु देवी, अरबी खातून, पवन केशरी, अभिषेक चौरसिया, मनोज कुमार सिंह, नरेंद्र प्रसाद साह, मनोज कुमार दारुका, कृष्णा देवी, सरिता सिन्हा, उर्मिला शर्मा, संगीता देवी, अर्चना भारती, मधु देवी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










