विज्ञान प्रदर्शनी के सफल प्रतिभागियों के बीच पारितोषिक वितरित

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jan 2015 11:03 PM

विज्ञापन

संवाददाता, दुमकाएसएस विद्या विहार दुमका में विज्ञान प्रदर्शनी के सफल प्रतिभागियों के बीच शुक्रवार को एक कार्यक्रम कर पारितोषिक का वितरण किया गया. विद्यालय के वार्षिकोत्सव में यह विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गयी थी. विद्यालय के उप प्राचार्य चंद्रशेखर मल्लिक ने सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा […]

विज्ञापन

संवाददाता, दुमकाएसएस विद्या विहार दुमका में विज्ञान प्रदर्शनी के सफल प्रतिभागियों के बीच शुक्रवार को एक कार्यक्रम कर पारितोषिक का वितरण किया गया. विद्यालय के वार्षिकोत्सव में यह विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गयी थी. विद्यालय के उप प्राचार्य चंद्रशेखर मल्लिक ने सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि विद्यालय के होनहार छात्र-छात्राएं अवश्य ही अपने ऊंचे लक्ष्य को प्राप्त करेंगे. लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अथक परिश्रम के साथ-साथ प्रशंसा और प्रोत्साहन भी काफी मददगार होते हैं. छोटी-छोटी सफलता एक दिन हमें बड़े मुकाम तक अवश्य पहुंचाती है. पारितोषिक वितरण समारोह में सभी सफल प्रतिभागियों को उपहार के साथ-साथ प्रमाण प्रदान किया गया. विद्यालय के सचिव निशांत विक्रम ने भी सभी छात्र-छात्राओं की हौसला अफजाई की तथा अपने अंदर छिपी वैज्ञानिक प्रतिभा को निखारने का आ ान किया.इन्होंने जीते पुरस्कार: शांभवी दे, सुधांशु कुमार, सचिन हांसदा, केशव मिश्रा, आदित्य कुमार साह,रिया कुमारी, सलोनी भारती,रंजू भारती, आकाश सिन्हा, प्रियांशु कश्यप, जितेश सोरेन, राहुल मरांडी, सुधांशु रंजन, सागेन कुमार, अविनाश कुमार, सौरभ कुमार, श्रद्धा दूबे, ऋद्धि कुमारी, मनीष रंजन, सोनू कुमार ओझा, मृणाल कश्यप, सचिन सौरभ, आकाश शर्मा, आयुष कुमार, अंकित आनंद, सत्यम कुमार, राहुल कुंडू एवं सूरज कुमार आदि. ————————-23 दुमका 05/06————————-

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola