बांका से भगायी गयी युवती हंसडीहा से बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jan 2015 12:05 AM
हंसडीहा : हंसडीहा थाना के चोरकट्टा गांव से युवक द्वारा भगायी गयी युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया़ पंजवारा थाना जिला बांका में ग्राम पासो का विरेंद्र गिरि द्वारा अपने ही गांव के एक नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने का आरोप है़ इस कांड को लेकर पंजवारा थाना के सहायक अवर निरीक्षक नरेश […]
हंसडीहा : हंसडीहा थाना के चोरकट्टा गांव से युवक द्वारा भगायी गयी युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया़ पंजवारा थाना जिला बांका में ग्राम पासो का विरेंद्र गिरि द्वारा अपने ही गांव के एक नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने का आरोप है़ इस कांड को लेकर पंजवारा थाना के सहायक अवर निरीक्षक नरेश प्रसाद मंडल सहयोग के लिए हंसडीहा थाना पहुंचे़ जिसमें हंसडीहा थाना द्वारा सहयोग के लिए सहायक अवर निरीक्षक शुकरू उरांव एवं सशस्त्र बल के साथ महिला चौकीदार चिंती देवी को भेजा गया़ जिसमें चोरकट्टा गांव में गुप्त रूप से रह रहे नामजद अभियुक्त विरेन्द्र गिरि के साथ लड़की को बरामद कर पंजवारा थाना ले जाया गया़
अवैध डीजल लदा पीकअपवाहन जब्त
हंसडीहा हंसडीहा थाना अंतर्गत रामगढ़ मोड़ पर पुलिस गश्ती के दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध रूप से पिकअप वाहन द्वारा डीजल ले जाने के क्रम में जब्त किया. पुलिस के अनुसार पिकअप वाहन (जेएच 04एच6362) पर ड्राम एवं जार में भरा लगभग 1400 लीटर डीजल बौसी ले जाया जा रहा था़ पुलिस ने बताया कि काफी दिनों से यह अवैध कार्य जारी था. थाना द्वारा डीजल सहित पिकअप वाहन को जब्त करने के साथ-साथ चालक बिट्टु कुमार, वाहन मालिक नरेश साह, खलासी विनित कुमार को गिरफ्तार भी किया है़ हंसडीहा थाना में भादवि की दफा 414,34 अंकित कर तीनों नामजद अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया़ वहीं पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










