चतुर्थवर्गीय सफल अभ्यर्थी संघ ने की हुई बैठक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jan 2015 11:03 PM

विज्ञापन

दुमका. चतुर्थवर्गीय सफल अभ्यर्थी संघ की एक बैठक स्थापना प्रांगण में मंगलवार को बोनेश्वर मुर्मू की अध्यक्षता में हुई. जिसमें अभ्यर्थियों ने अपने अगले कार्यक्रमों को लेकर रणनीति बनायी. जिसमें निर्णय लिया गया कि अभ्यर्थी संघ का एक शिष्टमंडल 24 जनवरी को कल्याण मंत्री सह विधायिका सेे वार्ता कर नियुक्ति करने को लेकर आग्रह किया […]

विज्ञापन

दुमका. चतुर्थवर्गीय सफल अभ्यर्थी संघ की एक बैठक स्थापना प्रांगण में मंगलवार को बोनेश्वर मुर्मू की अध्यक्षता में हुई. जिसमें अभ्यर्थियों ने अपने अगले कार्यक्रमों को लेकर रणनीति बनायी. जिसमें निर्णय लिया गया कि अभ्यर्थी संघ का एक शिष्टमंडल 24 जनवरी को कल्याण मंत्री सह विधायिका सेे वार्ता कर नियुक्ति करने को लेकर आग्रह किया जायेगा. जबकि 25 जनवरी को शिष्टमंडल मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिल कर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया जायेगा. बैठक में मीडिया प्रभारी संदीप मुर्मू, गुवीन मुर्मू, विनोद कुमार, मार्शल हांसदा, अजय कुमार साव, गोरांग सुंदर पाल, राज किशोर मुर्मू, सुधीर कुमार पाल, ईश्वर चंद्र पाल, विकास कुमार कोल, सुशील मरांडी, मुन्ना मरांडी, संतोष कुमार बेसरा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola