पेज-3// बस की छत से गिरकर एक मरा/ एक अन्य घायल,हालत नाजुक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jan 2015 10:03 PM

विज्ञापन

प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ादुमका-रामपुरहाट मुख्य पथ पर शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में नांगलभंगा के पास सोमवार की देर शाम लिपिका यात्री बस की छत से गिरकर दो यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इनमें से एक की मौत इलाज के क्रम में हो गयी. मिली जानकारी के मुताबिक देर शाम इस हादसे के बाद घायलों को परिजनों […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ादुमका-रामपुरहाट मुख्य पथ पर शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में नांगलभंगा के पास सोमवार की देर शाम लिपिका यात्री बस की छत से गिरकर दो यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इनमें से एक की मौत इलाज के क्रम में हो गयी. मिली जानकारी के मुताबिक देर शाम इस हादसे के बाद घायलों को परिजनों एवं बसकर्मियों के सहयोग से रामुपरहाट के ही सदर अस्पताल में ले जाकर भरती करा दिया गया था. इनमें से एक घायल व्यक्ति काठीकुंड प्रखंड के जंगला गांव का बाबूराम मरांडी व दूसरे का नाम भोक्तानडीह का सोरेस किस्कू बताया जा रहा था. मिली जानकारी केे मुताबिक सदर अस्पताल रामपुरहाट में इलाज के क्रम में बाबूराम मरांडी ने दम तोड़ दिया. उसके शव का पोस्टमार्टम रामपुरहाट में ही कराया गया. वहीं सोरेस किस्कू की हालत नाजुक बनी हुई है. रामलाल किस्कू के आवेदन पर लिपिका बस के चालक के विरुद्ध शिकारीपाड़ा थाना में कांड संख्या 8/15 दर्ज कर लिया गया है. दफा 279, 304ए, 337 व 338 के तहत मामला दर्ज किया गया है.अधिकांश बसों चढ़ाये जाते हैं छत पर यात्रीदुमका-रामपुरहाट तथा दुमका-सिउड़ी सैतियां मार्ग पर चलने वाली अधिकांश यात्री बसों में बस की छत पर भी यात्रियों को चढ़ाकर यात्रा करायी जाती है. ऐसा नहीं होता कि अंदर बैठने पर यात्री को किराया अधिक और ऊपर बैठने पर किराया कम देना पड़ता है. पूरा किराया देकर भी पूरे जोखिम भरा सफर कराने से परिवहनकर्मी नहीं रोका करते हैं, बल्कि परिवहनकर्मी भी चलती बस में सीढि़यों पर लटककर उनसे किराया वसूलते हैं. छत पर यात्रा कराना परिवहन शर्तों का उल्लंघन है. बावजूद इस मामले में पुलिस-प्रशासन के अलावा परिवहन विभाग कोई कार्रवाई नहीं करता.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola