बासुकिनाथ में 65 हजार भक्तों ने किया जलार्पण
बासुकिनाथ : श्रावणी मेले के दूसरे दिन बुधवार को मंदिर प्रबंधन के अनुसार 65 हजार कांवरियों ने बाबा फौजदारीनाथ पर जलार्पण कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की. मंदिर परिसर बाबा के जयकारे से गुंजायमान रहा. मंदिर प्रांगण में कतारबद्ध कांवरिया गर्भगृह के सामने पहुंचने पर झुंड में बदलती रही. महिला श्रद्धालुओं ने भी […]
बासुकिनाथ : श्रावणी मेले के दूसरे दिन बुधवार को मंदिर प्रबंधन के अनुसार 65 हजार कांवरियों ने बाबा फौजदारीनाथ पर जलार्पण कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की. मंदिर परिसर बाबा के जयकारे से गुंजायमान रहा. मंदिर प्रांगण में कतारबद्ध कांवरिया गर्भगृह के सामने पहुंचने पर झुंड में बदलती रही.
महिला श्रद्धालुओं ने भी कतारबद्ध होकर बाबा पर जलार्पण किया. कांवरियों की श्रद्धा भक्ति देखते ही बन रही थी. कांवरियों की भीड़ संस्कार मंडप व शिवगंगा तक ही सिमटकर रह गयी. सुचारू रूप से पूजा व्यवस्था के लिए मंदिर नियंत्रण कक्ष में एसडीओ श्यामनारायण राम, मंदिर प्रभारी सह बीडीओ संजीव कुमार, सीओ रामा रविदास सहित अन्य अधिकारी लगे रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










