मांगें नहीं हुई पूरी तो धरना देंगे पेंशनर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jan 2015 11:03 PM
दुमका. झारखंड राज्य पेंशनर समाज की एक बैठक शनिवार को लक्ष्मीकांत ठाकुर की अध्यक्षता में हुई. जिसमें सेवानिवृत्त पेंशनरों के बकाया वेतन का भुगतान नहीं किये जाने पर दु:ख प्रकट किया. श्री ठाकुर ने कहा कि कोषागार पदाधिकारी एवं उपायुक्त द्वारा लगभग आठ महीने से टालमटोल की नीति अपनायी जा रही है. प्रतिनिधिमंडल ने इस […]
दुमका. झारखंड राज्य पेंशनर समाज की एक बैठक शनिवार को लक्ष्मीकांत ठाकुर की अध्यक्षता में हुई. जिसमें सेवानिवृत्त पेंशनरों के बकाया वेतन का भुगतान नहीं किये जाने पर दु:ख प्रकट किया. श्री ठाकुर ने कहा कि कोषागार पदाधिकारी एवं उपायुक्त द्वारा लगभग आठ महीने से टालमटोल की नीति अपनायी जा रही है.
प्रतिनिधिमंडल ने इस विषय पर अपर समाहर्ता से मिल कर समस्या से अवगत करा चुकी है, फिर भी किसी तरह की पहल नहीं की जा रही है. लिहाजा वे आंदोलनात्मक रणनीति बनायेंगे. 20 जनवरी तक इस ओर किसी प्रकार का पहल नहीं किये जाने पर ट्रेजरी के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना देने का निर्णय लिया गया. मौके पर सचिव कृत्यानंद सिंह के अलावे बड़ी संख्या में पेंशनर मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










