एसकेएमयू-4//मधुबन में राधिका नाचे रे....//मनमोहक नृत्य एवं गान से छात्र-छात्राओं ने बांधा समां
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jan 2015 11:03 PM
संवाददाता, दुमकास्थापना दिवस के अवसर पर छात्र छात्राओं ने मनमोहक नृत्य एवं गान से दिग्घी परिसर में आयोजित समारोह के माहौल को खुशनुमा बना दिया. एसपी महिला कॉलेज की छात्राओं ने आदिवासी लोक नृत्य से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की. यह टीम रांची में हुए युवा महोत्सव में भी काफी प्रशंसा प्राप्त कर चुकी है.इस […]
संवाददाता, दुमकास्थापना दिवस के अवसर पर छात्र छात्राओं ने मनमोहक नृत्य एवं गान से दिग्घी परिसर में आयोजित समारोह के माहौल को खुशनुमा बना दिया. एसपी महिला कॉलेज की छात्राओं ने आदिवासी लोक नृत्य से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की. यह टीम रांची में हुए युवा महोत्सव में भी काफी प्रशंसा प्राप्त कर चुकी है.इस टीम ने संताल परगना जानाम दिशोम धुन पर पारंपरिक आदिवासी नृत्य प्रस्तुत किया था. वहीं साहिबगंज कॉलेज की कल्याणी ने मधुवन में राधिका नाचे … पर नृत्य कर सब को झुमा दिया. वही देवघर कॉलेज की आकांक्षा कुमारी ने अपने शास्त्रीय नृत्य से सब का मन मोह लिया.एसएस कॉलेज की टीम ने अपने भजन गायन से माहौल को भक्तिमय बना दिया पूरा हॉल वन्स मोर की आवाज से गूंज उठा. प्रोक्टर डॉ शमशादुल्लाह ने भी अपने गजल से सबका मन खुस कर दिया . ये थे उपस्थितस्थापना दिवस समारोह में डॉ राजेंद्र पांडे , डॉ हशमत अली , डॉ बी के ठाकुर , हीरा लाल राम , डॉ अमरनाथ झा , डॉ स्वतन्त्र कुमार सिंह ,डॉ संजय सिन्हा, डॉ बिजय कुमार , डॉ संजीव सिन्हा , डॉ सुरेंद्र झा, अच्युत चेतन , सुमन कुमार , राजकुमार झा , इग्निसिउस मरांडी , डॉ संजीव कुमार , डॉ सुष्मिता बोस, डॉ अंजुला मुर्मू ,प्रो मैरी मार्गरेट , प्रो पूनम बिन्जा ,डॉ आर के दास , डॉ जी एस शर्मा , डॉ प्रभावती बोदरा , डॉ एस एल बोंदिया आदि मौजूद थे.—————संबंधित तस्वीरें—————-
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










