दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jan 2015 11:03 PM

विज्ञापन

जामा : दहेज प्रताड़ना अधिनियम के तहत जामा थाना में अंजु हेंब्रम ने अपने पति राजेंद्र हांसदा, ससुर बाबुराम हांसदा, सास बहामुनी एवं ननद सुनिता हेंब्रम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. सभी आरोपी ग्राम मोहलबना थाना शिकारीपाड़ा, दुमका के रहने वाले हैं. अंजु हेंब्रम की शादी ईसाई रीति-रिवाज के तहत शिकारीपाड़ा आरसी चर्च में […]

विज्ञापन

जामा : दहेज प्रताड़ना अधिनियम के तहत जामा थाना में अंजु हेंब्रम ने अपने पति राजेंद्र हांसदा, ससुर बाबुराम हांसदा, सास बहामुनी एवं ननद सुनिता हेंब्रम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. सभी आरोपी ग्राम मोहलबना थाना शिकारीपाड़ा, दुमका के रहने वाले हैं. अंजु हेंब्रम की शादी ईसाई रीति-रिवाज के तहत शिकारीपाड़ा आरसी चर्च में मई 2012 में हुई थी.

अगस्त 2014 से ही पति राजेंद्र हांसदा एवं ससुराल वालों ने एक बाइक एवं 50 हजार रुपये की मांग करनी शुरू कर दी. जब पीडि़ता द्वारा इसके लिए असमर्थता जतायी गई तो वे उसके साथ मारपीट व मानसिक रूप से प्रताडि़त करने लगे. उसके बाद पीडि़ता अपने घर आकर परिजनों को आपबीती सुनाई. पीडि़ता के बयान पर भादवि की दफा 323, 379, 498ए एवं 3/4 दहेज प्रताड़ना अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola