मांदर की थाप पर खूब थिरके युवा/ आदिवासी संस्कृति से जुड़े बेवसाइट का हुआ लोकार्पण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jan 2015 10:04 PM

विज्ञापन

संवाददाता, दुमकाउपराजधानी दुमका में सोहराय पर्व की धूम मची हुई है. शुक्रवार को एसपी कॉलेज के आदिवासी सांस्कृतिक परिषद् के तत्वावधान में हाथी लेकान (हाथी की तरह विशाल) पर्व सोहराय मनाया गया. मांदर व तमाक की थाप पर संताली युवक-युवतियां शिवपहाड़ से आइटीआइ प्रांगण सेनाचते गाते एसपी कॉलेज स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचे. यहां एलेस हांसदा […]

विज्ञापन

संवाददाता, दुमकाउपराजधानी दुमका में सोहराय पर्व की धूम मची हुई है. शुक्रवार को एसपी कॉलेज के आदिवासी सांस्कृतिक परिषद् के तत्वावधान में हाथी लेकान (हाथी की तरह विशाल) पर्व सोहराय मनाया गया. मांदर व तमाक की थाप पर संताली युवक-युवतियां शिवपहाड़ से आइटीआइ प्रांगण सेनाचते गाते एसपी कॉलेज स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचे. यहां एलेस हांसदा ने गोड़ टांड़ी में पूजा-अर्चना की.समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व मंत्री लोबिन हेंब्रम ने युवक -युवतियों से आदिवासी संस्कृति की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया. उन्होंने आदिवासी सदभावना एवं सहयोग की अपील की. मौके पर एसपी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ सुरेंद्र झा ने एसपीसी डॉट कल्चरल एक्टिविटी डॉट इन वेब साइट का लोकार्पण भी किया. समारोह में पुलिस उपाधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार, साहित्यकार भैया हांसदा चासा, प्रो शर्मिला सोरेन आदि मौजूद थे. सफल आयोजन में सिद्धोर हांसदा, संतोष मरांडी, राजेंद्र मुर्मू, राजीव बास्की, प्रदीप मुर्मू, वाइलेन मुर्मू, मोहन सोरेन आदि की भूमिका अहम रही. इधर पुलिस लाइन दुमका में भी सोहराय की मस्ती छाई रही. यहां डीएसपी अनिल कुमार श्रीवास्तव, पीतांबर सिंह खेरवार के अलावा तमाम पुलिसकर्मी मौजूद थे.————————–दुमका 17/18/19/20————————-

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola