पांच साल से एमडीएम बंद, छात्र परेशान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jan 2015 9:27 AM

विज्ञापन

मसलिया : केंद्र सरकार के कड़े आदेशों के बावजूद सरकारी स्कूल में एमडीएम योजना विगत पांच साल से ठप पड़ा है. यह मामला जिले के मसलिया प्रखंड अंतर्गत मुर्गाथोल नव प्राथमिक विद्यालय का है. ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताविक वर्ष 2010 में मुर्गाथोल स्कूल की स्वीकृति मिली थी, जिसके तहत विद्यालय भवन भी बन […]

विज्ञापन
मसलिया : केंद्र सरकार के कड़े आदेशों के बावजूद सरकारी स्कूल में एमडीएम योजना विगत पांच साल से ठप पड़ा है. यह मामला जिले के मसलिया प्रखंड अंतर्गत मुर्गाथोल नव प्राथमिक विद्यालय का है.
ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताविक वर्ष 2010 में मुर्गाथोल स्कूल की स्वीकृति मिली थी, जिसके तहत विद्यालय भवन भी बन क र तैयार हो गया है. तब से लेकर अब तक एक मात्र सरकारी शिक्षक भगीरथ यादव प्रधानाध्यापक सह सचिव के पद पर कार्यरत हैं. भगीरथ यादव मूल रूप से मोहनपुर मध्य विद्यालय के सहायक शिक्षक हैं.
शिक्षा विभाग ने श्री यादव को वर्ष 2010 में ही अतिरिक्त प्रभार सौंपते हुए नव प्राथमिक विद्यालय मुर्गाथोल व 2014 में उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोडमाला का सचिव बनाया गया है. बाद में इसी स्कूल पर दो पारा शिक्षक अभिमन्यु बेसरा एवं सुबीर कुमार नंदी का पदस्थापन सर्व शिक्षा अभियान के तहत हुआ. वर्तमान में मुर्गाथोल स्कूल में वर्ग प्रथम में 11, द्वितीय में 15, तृतीय में 3, चतुर्थ में 18, पंचम में 15 को मिला कर कुल 62 विद्यार्थियों का नामांकन हैं. स्कूल में एक मात्र चापानल है , जो वर्षो से खराब पड़ा है. जहां से बच्चों को प्यास लगने की स्थिति में घर जाना पड़ता हैं.
अगर स्कूल में एमडीएम चालू हो जाता है, तो बच्चों की उपस्थिति में बढ़ोतरी होगी.
– संयोजिका, पूर्णिमा धीबर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola