नेताजी जयंती सरकारी छुट्टी हो घोषित

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jan 2015 9:04 PM

विज्ञापन

दुमका . बांग्ला भाषा ओ संस्कृति रक्षा समिति ने मुख्यमंत्री रघुवर दास को एक ज्ञापन भेजकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन 23 जनवरी को सरकारी छुट्टी घोषित करने की मांग की है. संघ के प्रदेश सचिव गौतम चटर्जी ने बताया कि राज्य गठन के बाद से ही झारखंड में 23 जनवरी के पवित्र दिन […]

विज्ञापन

दुमका . बांग्ला भाषा ओ संस्कृति रक्षा समिति ने मुख्यमंत्री रघुवर दास को एक ज्ञापन भेजकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन 23 जनवरी को सरकारी छुट्टी घोषित करने की मांग की है. संघ के प्रदेश सचिव गौतम चटर्जी ने बताया कि राज्य गठन के बाद से ही झारखंड में 23 जनवरी के पवित्र दिन को सरकारी छुट्टी दी जाती रही है, लेकिन इस बार के कैलेंडर में 23 जनवरी को सरकारी छुट्टी घोषित नहीं किया गया है. श्री चटर्जी ने कहा है कि महान स्वतंत्रता सेनानी ने देश की आजादी की लड़ाई के दौरान इस क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर लोगों को प्रेरित किया था. ऐसे में उनकी लड़ाई के इतिहास को व 23 जनवरी के ऐतिहासिक दिन को सम्मान देते हुए झारखंड सरकार को सरकारी अवकाश घोषित करना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola