मिलेगा मेडिकेयर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jan 2015 10:03 AM
विज्ञापन
दुमका : एसकेएमयू में कुलपति प्रो डॉ कमर अहसन की अध्यक्षता में मंगलवार को वित्त समिति की बैठक हुई, जिसमें दो महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चरचा की गयी तथा उसे पारित कर दिया गया. इन पारित प्रस्तावों में कर्मचारियों को दुर्घटना या आकस्मिक अवस्था में मेडिकल से संबंधित सहायता तथा मूल वेतन में 3 प्रतिशत एजीपी […]
विज्ञापन
दुमका : एसकेएमयू में कुलपति प्रो डॉ कमर अहसन की अध्यक्षता में मंगलवार को वित्त समिति की बैठक हुई, जिसमें दो महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चरचा की गयी तथा उसे पारित कर दिया गया.
इन पारित प्रस्तावों में कर्मचारियों को दुर्घटना या आकस्मिक अवस्था में मेडिकल से संबंधित सहायता तथा मूल वेतन में 3 प्रतिशत एजीपी के साथ बढ़े हुए दर पर वेतन भुगतान का निर्णय शामिल है.
मेडिकल से संबंधित सहायता प्रदान करने के लिए वित्त समिति ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए दिये जाने वाले पारिश्रमिक में से 5 प्रतिशत की कटौती करने का प्रस्ताव पारित किया.
इसके लिए वित्त समिति के सदस्य और सिनेट मेंबर डॉ खिरोधर प्रसाद यादव को पंद्रह दिनों के अंदर रिपोर्ट बनाने को कहा है. बैठक में समिति के सदस्य डॉ नवीन कुमार सिंह, डज्ञॅ खिरोधर प्रसाद यादव एवं डॉ एसएन मिश्र के अलावा कुलसचिव डॉ पीके घोष तथा प्रभारी वित्त पदाधिकारी सह विकास पदाधिकारी डॉ सुजीत कुमार सोरेन मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










