आठवीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म
दुष्कर्म करने वाले चारोछात्रभीआठवीं–नवीं के, दो हिरासत में पड़ोसी जिले पाकुड़ में सामूहिक दुष्कर्म की घटना दो दिन गुजरे भी नहीं थे और दोषियों को कड़ी सजा देने तथा बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठ ही रही थी कि दुमका के शिकारीपाड़ा में एक आदिवासीछात्रासामूहिक दुष्कर्म की शिकार हो गयी.छात्राको हवस का शिकार […]
दुष्कर्म करने वाले चारोछात्रभीआठवीं–नवीं के, दो हिरासत में
पड़ोसी जिले पाकुड़ में सामूहिक दुष्कर्म की घटना दो दिन गुजरे भी नहीं थे और दोषियों को कड़ी सजा देने तथा बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठ ही रही थी कि दुमका के शिकारीपाड़ा में एक आदिवासीछात्रासामूहिक दुष्कर्म की शिकार हो गयी.छात्राको हवस का शिकार बनाने वाले सभी चारो किशोरवय हैं और नवीं–दसवीं के छात्र बताये जा रहे हैं.
शिकारीपाड़ा/दुमका : शिकारीपाड़ा में चार किशोरों ने बुधवार को दिन में आठवीं कक्षा की एकछात्राको अपनी हवस का शिकार बनाया. पीड़िता शिकारीपाड़ा के ही बालक मध्य विद्यालय की आठवीं कक्षा की छात्रा है.
उसे चारों लड़के रेलवे लाइन के पास से बहलाकर अपने साथ ले गये और प्रखंड कार्यालय परिसर में बने एक जर्जर सरकारी आवास में बारी–बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया. चारों लड़के भी स्कूली छात्रा ही हैं और शिकारीपाड़ा के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ते हैं. उन सबों की पहचान कर ली गयी है. इसमें से दो को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार भी कर लिया है.
लॉज के रहने वाले हैं लड़के
मिली जानकारी के मुताबिक चारो लड़के एक निजी स्कूल के छात्रहैं और स्थानीय लॉज में रहते हैं. ये छात्रभी आठवीं व नौवीं कक्षा के छात्रहैं. उक्त लॉज में 20-22 लड़के रहते हैं.
छात्रा लक्ष्मी (काल्पनिक नाम) शिकारीपाड़ा प्रखंड के भोक्तानडीह गांव की रहने वाली है. खबर के मुताबिक वह पिछले तीन दिनों से अपनी सहेली के यहां जबरदाहा में थी. लड़की के पिता ने भी कहा कि पिछले तीन दिनों से लक्ष्मी अपनी सहेली के घर पर ही थी.
डीएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
डीएसपी अनिल कुमार श्रीवास्तव ने घटना की सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा पहुंचकर घटना की विस्तृत जानकारी ली तथा उस पुराने सरकारी क्वार्टर का मुआयना किया जहां लड़कों ने छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था. उन्होंने उन लड़कों से भी पूछताछ की.
घटना सुबह 10 से 11 बजे के बीच की
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता सुबह रेलवे लाइन के तरफ गयी थी. इसी दौरान लगभग 10 बजे के करीब चारो लड़के वहां पहुंचे. जहां से चारो ने बहला कर उसे प्रखंड परिसर स्थित उक्त पुराने सरकारी भवन में ले गये तथा उसके साथ दुष्कर्म किया. आवाज सुन कर प्रखंड परिसर के लोगों ने स्थिति को भांपा.
इसके बाद पुलिस ने पहुंचकर पीड़िता को बरामद किया. दोनों लड़कों को उसके लॉज से गिरफ्तार किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










