मिलेगा रोजगार, गांव तक पहुंचेगा शासन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Dec 2014 9:35 AM
विज्ञापन
दुमका : शपथ ग्रहण के बाद पहली बार दुमका पहुंची कैबिनेट मंत्री डॉ लुईस मरांडी ने कहा है कि राज्य में नवगठित राजग सरकार ने शासन को गांवों तक पहुंचाने के लक्ष्य को धरातल पर उतारने की दिशा में कार्य शुरू कर दिया है. उन्होंने मंगलवार को दुमका पहुंचकर यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों के […]
विज्ञापन
दुमका : शपथ ग्रहण के बाद पहली बार दुमका पहुंची कैबिनेट मंत्री डॉ लुईस मरांडी ने कहा है कि राज्य में नवगठित राजग सरकार ने शासन को गांवों तक पहुंचाने के लक्ष्य को धरातल पर उतारने की दिशा में कार्य शुरू कर दिया है.
उन्होंने मंगलवार को दुमका पहुंचकर यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों के साथ बातचीत की और कहा कि चुनाव में समय उनकी पार्टी की ओर से जारी घोषणा पत्र को धरातल पर उतारने के लिए प्रत्येक पहलुओं पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जायेगा.
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की लंबित योजनाओं को यथाशीध्र पूरा करने के साथ जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप नयी योजनाएं शुरू की जायेगी. डॉ लुईस ने कहा कि मंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही इस शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, महिलाओं की सुरक्षा, दुमका में हाई कोर्ट का बैंच स्थापित करने सहित अन्य बुनियादी सुविधा बहाल करने के कार्य को चुनौती के रूप में स्वीकार कर इसे अपनी प्राथमिकता सूची में शामिल किया है.
रोजगार सृजन करना भी उनकी सरकार की प्राथमिकता है. इसलिए सरकार ने रिक्त पदों के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट देने का निर्देश अधिकारियों को दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










