चुनाव// भाजपा ने सपनेे दिखाकर किया ठगने का काम: हेमंत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Dec 2014 9:02 PM

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गोपीकांदरप्रखंड के खरौनी खेल मैदान में गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा ने अबतक झारखंड के लोगों को सपना दिखाकर ठगने का काम किया है. केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद कई लोगों के बैंक खाता खुले, लेकिन कालाधन वापसी […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गोपीकांदरप्रखंड के खरौनी खेल मैदान में गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा ने अबतक झारखंड के लोगों को सपना दिखाकर ठगने का काम किया है. केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद कई लोगों के बैंक खाता खुले, लेकिन कालाधन वापसी की घोषणा के अनुरूप कुछ नहीं मिला. श्री सोरेन ने कहा कि आज भाजपा मेक इन इंडिया के नाम पर झारखंड को व्यापारियों के हाथ बेचना चाह रही है. श्री सोरेन ने कहा कि भाजपा अपना प्रचार हीरो-हिरोइन से करवाकर जनता को ठगने का काम कर रही है. उद्योग के नाम पर यहां के लोगों की जमीन हड़पकर यहां के गरीब व असहाय लोगों का अस्तित्व समाप्त करना चाहती है. इस पार्टी ने हरियाणा में सरकार बनाया. वहां सरकारी कर्मचारी का रिटायरमेंट 60 वर्ष से घटाकर 58 वर्ष कर दिया. इस राज्य के लिए दिशोम गुरू शिबू सोरेन ने 40 वर्षों तक लड़ाई लड़ी. सिदो-कान्हू, तिलका मांझी ने भी इस तीर-धनुष को ही अपना शस्त्र बनाया. यहां तक की राम भगवान ने भी रावण का नाश करने के लिए तीर-धनुष को ही अपनाया. उन्होंने जनता से इसका सम्मान बचाने की अपील की. उन्होंने पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने झारखंड राज्य को भारत के मानचित्र में एक पहचान दिलाई है. कहा कि यहां के लोगों के लिए खेत-खलिहान ही उनका बैंक है, इसे लूटने से बचाना होगा. सभा में बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे.—————–फोटो18-डीएमके-गोपीकांदर-हेमंत सोरेन

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola