बिहार विधान परिषद के सचेतक ने की पूजा-अर्चना

Published by : ANAND JASWAL Updated At : 08 Jun 2026 7:10 PM

विज्ञापन

ज्येष्ठ अष्टमी सोमवार को बिहार विधान परिषद के वित्तीय प्रबंधन व आंतरिक संसाधन समिति के सचेतक डॉ दिलीप कुमार चौधरी ने सपरिवार बासुकिनाथ में पूजा-अर्चना की.

विज्ञापन

बासुकिनाथ. ज्येष्ठ अष्टमी सोमवार को बिहार विधान परिषद के वित्तीय प्रबंधन व आंतरिक संसाधन समिति के सचेतक डॉ दिलीप कुमार चौधरी ने सपरिवार बासुकिनाथ में पूजा-अर्चना की. मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति के साथ भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि व जनकल्याण की कामना की. मंदिर के पंडा-पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान शिव, माता पार्वती, माता काली, शत्रु संहारिणी मां बगलामुखी तथा 10 महाविद्याओं की विशेष पूजा-अर्चना करायी. इसके बाद वैदिक विधि से आरती कर मंत्री एवं उनके परिजनों को आशीर्वाद प्रदान किया गया. मौके पर मंदिर प्रभारी सह अंचलाधिकारी संजय कुमार, कुंदन कुमार, चेतन मिश्रा, मंदिर गार्ड कपिलदेव पंडा, गौतम राव, उदय मंडल आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन