मंदिर में श्रद्धालुओं व पुजारियों को मिलेगी गर्मी से राहत

Published by : RAKESH KUMAR Updated At : 07 Jun 2026 10:48 PM

विज्ञापन

20 लाख की लागत से बासुकिनाथ मंदिर में लगेगा 10 टन का सेंट्रलाइज्ड एसी

विज्ञापन

बासुकिनाथ. राजकीय श्रावणी मेला में आनेवाले श्रद्धालुओं को मंदिर में बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है. बाबा बासुकिनाथ मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालुओं व पुजारियों की सुविधा के लिए करीब 20 लाख रुपये की लागत से 10 टन क्षमता का सेंट्रलाइज्ड एयर कंडीशनिंग सिस्टम लगाया जायेगा. श्रावणी मेला को देखते हुए इसकी तैयारियां तेज कर दी गयी हैं. उपायुक्त के निर्देश पर मंदिर गर्भगृह में इस महत्वाकांक्षी योजना को मूर्त रूप दिया जा रहा है. विद्युत विभाग कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता नीरज कुमार ने बताया कि बाबा बासुकिनाथ मंदिर के गर्भगृह में 10 टन क्षमता का सेंट्रलाइज्ड एसी लगाया जायेगा. इसे लेकर पिछले दिनों अंचलाधिकारी सह मंदिर प्रभारी संजय कुमार के नेतृत्व में विद्युत विभाग एवं हिताची कंपनी की तकनीकी टीम ने मंदिर परिसर और गर्भगृह का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान तकनीकी विशेषज्ञों ने एसी स्थापना की संभावनाओं, विद्युत आपूर्ति व्यवस्था तथा आवश्यक संरचनात्मक पहलुओं का गहन अध्ययन किया. साथ ही टीम ने मंदिर के पंडा-पुरोहितों से भी विस्तार से चर्चा की, ताकि धार्मिक परंपराओं और मंदिर की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए कार्य पूरा किया जा सके. अधिकारियों ने बताया कि श्रावणी मेला के दौरान देशभर से लाखों श्रद्धालु बाबा बासुकिनाथ के दर्शन और जलार्पण के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में गर्भगृह में बढ़ते तापमान को नियंत्रित रखने तथा श्रद्धालुओं, पुजारियों और मंदिर कर्मियों को गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से सेंट्रलाइज्ड एसी लगाने की योजना बनायी गयी है. इसके स्थापित होने से गर्भगृह का वातावरण अधिक अनुकूल और सुविधाजनक हो सकेगा.

विज्ञापन
RAKESH KUMAR

लेखक के बारे में

By RAKESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola