चुनाव// झामुमो में दिनेश मुर्मू की हुई घर वापसी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Dec 2014 10:03 PM

विज्ञापन

दुमका. लिट्टीपाड़ा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी साइमन मरांडी के प्रस्तावक दिनेश मुर्मू शनिवार को दुमका में सुप्रीमो शिबू सोरेन के आवास में झामुमो में शामिल हो गये. श्री सोरेन ने माला पहना कर उनका स्वागत किया और इसे घर वापसी बताया. शिबू सोरेन ने कहा कि दिनेश मुर्मू झामुमो में ही पैदा हुए. उन्होंने […]

विज्ञापन

दुमका. लिट्टीपाड़ा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी साइमन मरांडी के प्रस्तावक दिनेश मुर्मू शनिवार को दुमका में सुप्रीमो शिबू सोरेन के आवास में झामुमो में शामिल हो गये. श्री सोरेन ने माला पहना कर उनका स्वागत किया और इसे घर वापसी बताया. शिबू सोरेन ने कहा कि दिनेश मुर्मू झामुमो में ही पैदा हुए. उन्होंने कहा कि भाजपा की संस्कृति झारखंड या संताल परगना की संस्कृति से मेल नहीं खाती. नरेंद्र मोदी का इस क्षेत्र में कोई असर नहीं पड़ेगा. संताल परगना झामुमो का गढ़ रहा है. झामुमो आंदोलन की उपज और गरीबों की पार्टी है. मौके पर मौजूद लिट्टीपाड़ा प्रत्याशी डॉ अनिल मुर्मू ने कहा कि दिनेश मुर्मू का लिट्टीपाड़ा विधानसभा में खासा प्रभाव है. पार्टी में उनका लौटना अच्छा संकेत है. वहीं दिनेश मुर्मू ने कहा कि झामुमो में वापसी से उन्हें शकुन मिल रहा है.—————–फोटो13-डीएमके-54पार्टी में दिनेश मुर्मू की घर वापसी कराते शिबू सोरेन

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola