चुनाव// भाजपा की नजर खनिज संपदाओं पर: प्रदीप यादव

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Dec 2014 10:03 PM

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जामाझारखंड विकास मोरचा के प्रधान महासचिव प्रदीप यादव ने जामा विधानसभा क्षेत्र के सिकटिया पंचायत के जामाटांड़ मैदान में शनिवार को एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि झाविमो की सरकार बनी, तो सरकारी नौकरियों में बहाली के लिए आरक्षण नीति व स्थानीय नीति बनायी जायेगी. साथ ही साथ टेट पास युवकों […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जामाझारखंड विकास मोरचा के प्रधान महासचिव प्रदीप यादव ने जामा विधानसभा क्षेत्र के सिकटिया पंचायत के जामाटांड़ मैदान में शनिवार को एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि झाविमो की सरकार बनी, तो सरकारी नौकरियों में बहाली के लिए आरक्षण नीति व स्थानीय नीति बनायी जायेगी. साथ ही साथ टेट पास युवकों को 60 दिनों के अंदर नियुक्ति पत्र देने, सभी विद्यालयों में 90 दिनों को अंदर शिक्षक की बहाली करने, किसानों को पेंशन एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं को पूरा कराने का अपना संकल्प पूरा करायेगी. श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की नजर झारखंड की खनिज संपदा पर है. उन्होंने बाबूलाल मरांडी के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि श्री मरांडी ने अपने कार्यकाल में 80 हजार पारा शिक्षकों की बहाली की, बालिकाओं को नि:शुल्क साइकिल, सड़कों व पुल-पुलियों का निर्माण कराया. इससे झारखंड का विकास हुआ. इस दौरान उन्होंने नरेंद्र मोदी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे अपने प्रचार-प्रसार में ढ़ाई सौ करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं, ये पैसा धन्नासेठों का है. जनसभा में उपस्थित लोगों से उन्होंने झाविमो के पक्ष में मतदान कर पार्टी प्रत्याशी सुखलाल सोरेन को जीत दिलाने का आह्वान किया. सभा को जिलाध्यक्ष रमेश मुर्मू, रामफल लायक,गणेश अधीर, मोहन गुप्ता ने भी संबोधित किया. मौके पर असामी लायक, विभीषण मुर्मू, अशोक मंडल, हराधन मरीक, राजेंद्र मरीक, रघु राय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे. …………………फोटो 13डीएमके-56सभा को संबोधित करते जेवीएम नेता प्रदीप यादव

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola