युवा मतदाता मेला का आयोजन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Dec 2014 10:03 PM
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये भी मतदाताओं को किया गया जागरूक संवाददाता, दुमकाप्लस 2 राजकीय कन्या उच्च विद्यालय दुमका में शनिवार को ‘युवा मतदाता मेला’ का आयोजन किया गया. ‘युवा मतदाता मेला’ में विभिन्न विद्यालयों से आये बच्चों ने चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया. चित्रकला प्रतियोगिता में लाल बहादुर शास्त्री मध्य विद्यालय के छठे […]
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये भी मतदाताओं को किया गया जागरूक संवाददाता, दुमकाप्लस 2 राजकीय कन्या उच्च विद्यालय दुमका में शनिवार को ‘युवा मतदाता मेला’ का आयोजन किया गया. ‘युवा मतदाता मेला’ में विभिन्न विद्यालयों से आये बच्चों ने चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया. चित्रकला प्रतियोगिता में लाल बहादुर शास्त्री मध्य विद्यालय के छठे वर्ग के छात्र विशाल कुमार वर्मा ने प्रथम स्थान, राजकीय मध्य विद्यालय डंगाल पाड़ा के आठवें वर्ग के छात्र मोहित कुमार ने द्वितीय एवं लाल बहादुर शास्त्री मध्य विद्यालय के आठवें वर्ग के छात्र मुकेश कुमार शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. मेले में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय दुमका, जरमुंडी एवं शिकारीपाड़ा, लाल बहादुर शास्त्री मध्य विद्यालय खुंटाबांध, मध्य विद्यालय डंगालपाड़ा, मध्य विद्यालय लक्खीकुंडी, सेक्रेड हर्ट स्कूल सहित जिले के कई विद्यालयों ने युवा मतदाता मेला में भाग लिया. मतदाता जागरूकता से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक भी आयोजित हुई. पूर्व में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में चयनित पेंटिंग को भी प्रदर्शित किया गया. अवसर पर ऑब्जर्वर बीबी शर्मा, शिकारीपाड़ा संदीप भटनागर, उपायुक्त हर्ष मंगला, अनुमंडल पदाधिकारी सुधीर कुमार, सहायक दंडाधिकारी आकांक्षा रंजन, जिला शिक्षा पदाधिकारी सतीश चंद्र सिंकू, जिला शिक्षा अधीक्षक मसूदी टुडू, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी प्रभात शंकर एवं विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.—————-13-डीएमके-15/16/17/18/19/20—————–
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










