प्रवीण दा है पुलिस के लिए बड़ी चुनौती

Updated:
विज्ञापन

दुमका : माओवादी एरिया कमांडर प्रवीण दा इन दिनों दुमका, पाकुड़ व गोड्डा जिले की पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है. सूत्रों की मानें, तो इस बड़ी नक्सली वारदात को अंजाम देने में उसकी अहम भूमिका हो सकती है. प्रवीण दा मूल रुप से गिरिडीह जिले का रहने वाला है. वहां भी उसने […]

विज्ञापन

दुमका : माओवादी एरिया कमांडर प्रवीण दा इन दिनों दुमका, पाकुड़ व गोड्डा जिले की पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है. सूत्रों की मानें, तो इस बड़ी नक्सली वारदात को अंजाम देने में उसकी अहम भूमिका हो सकती है. प्रवीण दा मूल रुप से गिरिडीह जिले का रहने वाला है.

वहां भी उसने माओवादी गतिविधियों को अंजाम दिया है. संगठन ने जब से उसे दुमका में भेजा है, तब से वह लगातार विभिन्न नक्सली वारदातों में अपनी बड़ी भूमिका निभाता रहा है. उसके ऊपर कई मामले दर्ज हैं. गिरिडीह का निवासी होने तथा माओवादी संगठन में लंबे समय से जुड़े होने की वजह से वह इन क्षेत्रों में ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए गिरिडीह इलाके के नक्सली की भी मदद लेता रहा है.

प्रवीन दोनों इलाके के नक्सलियों के लिए कड़ी का भी काम करता है. पांच लाख का इनामी जोनल कमांडर रामलाल रायकी गिरफ्तारी के बाद उसका भाई सहदेव राय उर्फ ताला दा तथा जामताड़ा का कंचन यादव की सक्रियता इन दिनों बढ़ गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola