हम आह भी भरते हैं तो हो जाते हैं बदनाम....

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Dec 2014 10:03 PM

विज्ञापन

दुमका : भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश इकाई के प्रवक्ता और अल्पसंख्यक मोरचा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मो कमाल खान ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि कांग्रेस अब तक अल्पसंख्यकों-मुसलमानों को महज वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती रही है. उन्होंने आउटडोर स्टेडियम में एनडीए प्रत्याशी शिवधन मुर्मू को नामांकन को लेकर […]

विज्ञापन

दुमका : भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश इकाई के प्रवक्ता और अल्पसंख्यक मोरचा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मो कमाल खान ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि कांग्रेस अब तक अल्पसंख्यकों-मुसलमानों को महज वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती रही है. उन्होंने आउटडोर स्टेडियम में एनडीए प्रत्याशी शिवधन मुर्मू को नामांकन को लेकर आयोजित जनसभा के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भाजपा के प्रति अल्पसंख्यकों का रुझान बढ़ा है.

लोकसभा में साढ़े 10-11 प्रतिशत अल्पसंख्यकों ने भाजपा पर विश्वास जताया है. झारखंड में भी लोस चुनाव में इस वर्ग का समर्थन मिला था. इस विधानसभा चुनाव में भी भाजपा और समर्थित प्रत्याशी को समर्थन मिलेगा. गलत आरोप लगाती है कांग्रेस, राजद झामुमो श्री खान ने कहा कि कांग्रेस, राजद व झामुमो आये दिन भाजपा पर गलत ढंग से फिरका परस्त होने का आरोप लगाती रहती है.

उन्होंने शायराना लहजे में कहा यही ऐसे दल है।, जो वास्तव में दंगा कराते हैं. हम आह भी भरते हैं तो हो जाते हैं बदनाम… और कांग्रेस के लोग कत्ल भी करते हैं तो चरचा नहीं होती.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola