टेम्पो पर सवार होकर नोमिनेशन करने पहुंचे थे बादल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Nov 2014 11:02 PM

विज्ञापन

दुमका . मतदाताओं को प्रभावित-आकर्षित करने के लिए प्रत्याशी एवं उनके कार्यकर्ता तरह-तरह के अंदाज और तरीके अपना रहे हैं. कोई आदिवासी वेशभूषा में पहुंच रहा है, तो कोई जनसैलाब लेकर. कोई बैंड बाजे के साथ, तो कोई नामांकन के लिए राशि जुटाने के लिए भिक्षाटन. इन सब के बीच शुक्रवार को एक अलग अंदाज […]

विज्ञापन

दुमका . मतदाताओं को प्रभावित-आकर्षित करने के लिए प्रत्याशी एवं उनके कार्यकर्ता तरह-तरह के अंदाज और तरीके अपना रहे हैं. कोई आदिवासी वेशभूषा में पहुंच रहा है, तो कोई जनसैलाब लेकर. कोई बैंड बाजे के साथ, तो कोई नामांकन के लिए राशि जुटाने के लिए भिक्षाटन. इन सब के बीच शुक्रवार को एक अलग अंदाज में एक प्रत्याशी नजर आया. पैरों में हवाई चप्पल, बदन पर हरे रंग का साधारण सा कुरता और पायजामा. उसपर से सवारी कोई आलीशान कार नहीं बल्कि साधारण सी टैम्पो. कुछ इसी तरह से जरमुंडी से कांग्रेस के प्रत्याशी बादल शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने दुमका पहुंचे थे. उनके साथ कांग्रेस के चुनाव समिति के संयोजक महेश कुमार चंद्रवंशी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह, युवा कांग्रेस नेता संजीत कुमार सिंह एवं अन्य कांग्रेसी नामांकन दाखिल करने पहुंचे थे. बादल दूसरी बार जरमुंडी विधान सभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola