दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार
दुमका कोर्ट : मुफस्सिल थाना पुलिस ने घासीपुर-मोहलीपाड़ा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में सुभाष मोहली को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता के बयान पर सुभाष मोहली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. गुरुवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में सीआरपीसी की धारा 164 के तहत पीड़िता का बयान दर्ज कराया […]
दुमका कोर्ट : मुफस्सिल थाना पुलिस ने घासीपुर-मोहलीपाड़ा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में सुभाष मोहली को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता के बयान पर सुभाष मोहली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.
गुरुवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में सीआरपीसी की धारा 164 के तहत पीड़िता का बयान दर्ज कराया गया. पीड़िता ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह शौच के लिए जा रही थी, तो रास्ते में सुभाष ने उसे अकेला पाकर जामुन के पेड़ के पास ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. घर आकर पीड़िता ने परिजनों को इसकी जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










