अपराजिता की सहेली का हुआ बयान दर्ज

Updated:
विज्ञापन

दुमका कोर्ट : अपराजिता द्वारा की गयी खुदकुशी मामले में नगर थाना पुलिस ने बुधवार को उसकी सहेली अपर्णा कुमारी और सोनू के मित्र विवेकनंदन कुमार का बयान मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में दर्ज कराया. अपर्णा ने बताया कि वह अपराजिता के साथ एक ही कमरे में रहती थी. सोनू उर्फ राजेश रंजन से […]

विज्ञापन

दुमका कोर्ट : अपराजिता द्वारा की गयी खुदकुशी मामले में नगर थाना पुलिस ने बुधवार को उसकी सहेली अपर्णा कुमारी और सोनू के मित्र विवेकनंदन कुमार का बयान मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में दर्ज कराया.

अपर्णा ने बताया कि वह अपराजिता के साथ एक ही कमरे में रहती थी. सोनू उर्फ राजेश रंजन से वह प्रेम करती थी. बीच-बीच में दोनों का झगड़ा होता था. वह फोन पर कहती थी वह सोनू के बिना नहीं रह सकती है. 8 जून को भी राजेश रंजन अपराजिता से मिलने कमरे में आया था.

उस दिन अपराजिता ने अपर्णा को घर भेज दिया था. लिहाजा वह भाई के साथ नानी घर चली गयी थी. वहीं सोनू उर्फ राजेश रंजन का रूम पार्टनर विवेक नंदन ने भी अपने बयान में बताया कि सोनू अपराजिता से प्रेम करता था.

उसने अदालत में यह भी कहा कि अपराजिता सोनू को मोबाइल पर अक्सर जान दे देने की धमकी देती थी, तब सोनू कहता था कि मरने की धमकी देती हो तो मर जाओ. दोनों में फोन पर काफी बातें हुआ करती थी. उल्लेखनीय है कि मामले में अपराजिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola