मुखिया वसूल रहे सरकारी भवन का किराया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Nov 2014 9:03 PM
काठीकुंड. प्रखंड के तेलियाचक बाजार के कुछ ग्रामीणों ने तेलियाचक पंचायत की मुखिया मृदुला मरांडी पर पंचायत भवन को शादी ब्याह के लिए किराये पर चलाने का आरोप लगाते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिल कर इसकी लिखित शिकायत की. ग्रामीण आस्तिक गण, नारायण शर्मा, उमाशंकर भगत, बलराम पाल, ओम प्रकाश भगत सहित अन्य ने […]
काठीकुंड. प्रखंड के तेलियाचक बाजार के कुछ ग्रामीणों ने तेलियाचक पंचायत की मुखिया मृदुला मरांडी पर पंचायत भवन को शादी ब्याह के लिए किराये पर चलाने का आरोप लगाते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिल कर इसकी लिखित शिकायत की. ग्रामीण आस्तिक गण, नारायण शर्मा, उमाशंकर भगत, बलराम पाल, ओम प्रकाश भगत सहित अन्य ने मुखिया पर पंचायत भवन का दुरुपयोग करने का इलजाम लगाते हुए इसकी जांच की मांग की. बीडीओ सीके दास ने मामले में जांच के आदेश दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










