शौचालय निर्माण के लिए किया प्रेरित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Nov 2014 9:03 PM
प्रतिनिधि, गोपीकांदरविश्व शौचालय दिवस पर गोपीकांदर प्रखंड के सूरजुडीह गांव में क्षेत्र की जलसहियाओं एवं ग्रामीणों की बैठक की गयी, जिसमें लोगों को खुले में शौच की आदत को त्यागने तथा इससे होने वाले नुकसान से अवगत कराया गया. जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के जिला समन्वयक डेबिड किंग ने खुले में शौचमुक्त क्षेत्र बनाने […]
प्रतिनिधि, गोपीकांदरविश्व शौचालय दिवस पर गोपीकांदर प्रखंड के सूरजुडीह गांव में क्षेत्र की जलसहियाओं एवं ग्रामीणों की बैठक की गयी, जिसमें लोगों को खुले में शौच की आदत को त्यागने तथा इससे होने वाले नुकसान से अवगत कराया गया. जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के जिला समन्वयक डेबिड किंग ने खुले में शौचमुक्त क्षेत्र बनाने के लिए संकल्प दिलाया और हर घर में शौचालय बने, यह सुनिश्चित कराने को कहा. उन्होंने सरकारी प्रावधानों एवं सुविधाओं की भी जानकारी दी, जिसके तहत लोग अनुदान में शौचालय बनवा सकते हैं. मुखिया ज्योतिष बास्की ने कहा कि स्वच्छता के प्रति लोग जागरूक हुए हैं, लेकिन यह जागरूकता तभी सार्थक होगी, जब लोग खुले में शौच करना बंद करेंगे तथा खाने से पहले तथा शौच के बाद साबुन से हाथ धोयेंगे. अवसर पर सभी जल सहियाओं व ग्रामीणों ने पंचायत के ओडीएफ बनाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम का संचालन अनोज कुमार मंडल ने तथा धन्यवाद ज्ञापन बड़ापाथर की जलसहिया सागोरी देवी ने किया.———————-फोटोगोपीकांदर- शौचालय———————–
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










