नेशनल स्कूल और ज्ञान मंजरी पहुंची फाइनल में

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Nov 2014 8:03 PM

विज्ञापन

दुमका. जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंतर विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमी फाइनल में बुधवार को प्लस टू नेशनल हाई स्कूल ने बाल भारती उच्च विद्यालय को 26 रनों से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली. फाइनल मुकाबले में प्लस टू नेशनल हाई स्कूल का मुकाबला ज्ञान मंजरी उच्च विद्यालय से होगा. सेमीफाइनल […]

विज्ञापन

दुमका. जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंतर विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमी फाइनल में बुधवार को प्लस टू नेशनल हाई स्कूल ने बाल भारती उच्च विद्यालय को 26 रनों से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली. फाइनल मुकाबले में प्लस टू नेशनल हाई स्कूल का मुकाबला ज्ञान मंजरी उच्च विद्यालय से होगा. सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस जीत कर नेशनल हाई स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. दीनानाथ राय की 59 रनों की आतिशी बल्लेबाजी और मिठु यादव के 25 रनों के शानदार सहयोग 20 ओवर में 9 विकेट गंवा कर 133 रनों का लक्ष्य रखा. बाल भारती की ओर से विशाल ने तीन तथा राजा व सुमित ने एक-एक विकेट हासिल की. जवाबी पारी खेलने उतरे बाल भारती के बल्लेबाजों में से अभिषेक ने 22 एवं सन्नी ने 30 रन बनाये, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके. अंपायर की भूमिका रोहित एवं जोंटी ने तथा स्कोरर की भूमिका गोविंदा तिवारी ने निभायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola