विषाक्त भोजन खाने से तीन की मौत, दर्जनों बीमार
बरहेट : प्रखंड मुख्यालय से लगभग नो किलोमीटर दूर तलबडिया पंचायत के तिहड़ पहाड स्थित पहाड़िया गांव में शादी समारोह में विषाक्त भोजन करने से तीन लोगों की मौत हो गयी. वहीं करीब दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से बीमार हो गये. ग्रामीणों के मुताबिक, उक्त गांव के चौकीदार मैसा पहाड़िया के घर […]
बरहेट : प्रखंड मुख्यालय से लगभग नो किलोमीटर दूर तलबडिया पंचायत के तिहड़ पहाड स्थित पहाड़िया गांव में शादी समारोह में विषाक्त भोजन करने से तीन लोगों की मौत हो गयी. वहीं करीब दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से बीमार हो गये. ग्रामीणों के मुताबिक, उक्त गांव के चौकीदार मैसा पहाड़िया के घर बुधवार को शादी समारोह का आयोजन किया गया था.
इस समारोह में तैयार किये गये भोजन विषाक्त हो जाने के कारण ऐसी घटना घटी. भोज में गये ग्रामीणों ने उसी भोजन को खा लिया. खाना खाने के बाद ग्रामीण एक-एक बीमार होने लगे. देखते-ही-देखते गांव के लगभग दो दर्जन से भी अधिक लोग बीमार हो गये.
सही समय पर इलाज के अभाव में गांव के चांदी पहाड़िन (22), सूरजी पहाड़िन (60) व सूरजी पहाड़िन (16) की मौत हो गयी. इसकी सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी निर्मल सोरेन को मिलते ही त्वरित कारवाई करते हुए मेडिकल टीम को गांव पहुंचने का निर्देश दिया. इसके बाद डॉ संतोष टुडू के नेतृत्व में एक टीम गांव पहुंची.
स्वास्थ्य टीम में एएनएम ऐलिजाबेथ दास, देबोरा टुडू, एएचवी रामधनी मुमरू, बर्थ कंट्रोल प्रभारी निर्मल दास, स्वास्थ्य कर्मी लक्ष्मण ठाकुर गांव में कैंप कर पीड़ितों का इलाज करने में जुट गये. डा टुडू ने बताया कि सूरजी पहाड़िन, पगड़ी पहाड़िन, बमड़ी पहाड़िन व धरमी पहाड़िन की स्थिति गंभीर बनी हुई है.
इस संबंध में बरहेट सीएचसी प्रभारी डॉ अरविंद कुमार ने बताया कि विषाक्त भोजन व दूषित जल के उपयोग से ऐसी घटना हुई है. काफी संख्या में लोग बीमार भी हुए हैं. इससे निबटने के लिये चिकित्सकीय टीम बनाकर गांव में ही कैंप कर लगातार लोगों का इलाज किया जा रहा है. जल्द ही स्थिति सामान्य हो जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










