ज्ञान मंजरी स्कूल ने फाइनल में बनायी जगह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Nov 2014 10:03 PM
दुमका. जिला किक्रेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत मंगलवार को पहला सेमीफाइनल मैच ज्ञान मंजरी स्कूल व सिदो कान्हू उच्च विद्यालय के बीच खेला गया. जिसमें सिदो कान्हू उच्च विद्यालय पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में 103 रन बना कर ऑल आउट हो गई. इस टीम की ओर से बिट्टू ने 13, […]
दुमका. जिला किक्रेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत मंगलवार को पहला सेमीफाइनल मैच ज्ञान मंजरी स्कूल व सिदो कान्हू उच्च विद्यालय के बीच खेला गया. जिसमें सिदो कान्हू उच्च विद्यालय पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में 103 रन बना कर ऑल आउट हो गई. इस टीम की ओर से बिट्टू ने 13, विशाल ने 11 रन और निक्कू ने 10 रनों का सहयोग दिया. ज्ञान मंजरी की ओर से गेंदबाज कुणाल व नीरज ने 2-2 विकेट तथा अमित ने एक विकेट हासिल की.वहीं जवाबी पारी में ज्ञान मंजरी स्कूल की टीम 20 ओवर में 105 रन बनाकर 1 विकेट से जीत हासिल की. मैन ऑफ दी मैच कुणाल कुमार रहे. कल बुधवार को दूसरा सेमीफाइनल +2 नेशनल हाई स्कूल एवं बाल भारती के बीच खेला जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










