प्रभात इंपैक्ट// वन विभाग ने जब्त की लकडिया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Nov 2014 10:03 PM
प्रतिनिधि, काठीकुंडप्रखंड के नारगंज स्थित डाकबंगला परिसर से लाखों की लकडि़यां वन विभाग द्वारा जब्त की गयी. कार्रवाई वन विभाग द्वारा तब की गयी, जब काठीकुंड प्रखंड के प्रशिक्षु डीएसपी मनोज कुमार महतो व थाना प्रभारी एनएस दादेल ने एलआरपी के दौरान डाक बंग्ला परिसर में लकडि़यों को अवैध रूप से कटा हुआ पाया. डीएसपी […]
प्रतिनिधि, काठीकुंडप्रखंड के नारगंज स्थित डाकबंगला परिसर से लाखों की लकडि़यां वन विभाग द्वारा जब्त की गयी. कार्रवाई वन विभाग द्वारा तब की गयी, जब काठीकुंड प्रखंड के प्रशिक्षु डीएसपी मनोज कुमार महतो व थाना प्रभारी एनएस दादेल ने एलआरपी के दौरान डाक बंग्ला परिसर में लकडि़यों को अवैध रूप से कटा हुआ पाया. डीएसपी मनोज कुमार महतो ने बताया कि एलआरपी के दौरान वन विभाग के कर्मियों को लकडि़यों को जब्त करने को कहा. निर्देश के बाद वन विभाग द्वारा लकडि़यां जब्त कर काठीकुंड वन विभाग कार्यालय में रखी गयी. चुनाव के लिए नारगंज में कैंप किये हुए पुलिस बल ने भी इस कार्य में मदद की.ज्ञात हो कि प्रभात खबर ने लकडि़यों की अंधाधुंध कटाई को लेकर प्रमुखता से खबर को प्रकाशित किया था. वन विभाग को इस बात की भली भांति जानकारी होती है कि लकड़ी माफिया इन दिनों सक्रिय रूप से अपने कामों को सुगमता पूर्वक अंजाम देने में लगे हैं. बावजूद इसके पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद लकडि़यों का उठाव शायद वन विभाग की मजबूरी हो गयी थी.——————-फोटोट्रेलर में जब्त की गयी लकडियो को वन विभाग ले जाते कर्मी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










