टॉप बॉक्स// जूं मारने वाली दवा खाकर लड़की ने की आत्महत्या कोशिश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Nov 2014 10:03 PM
// सौतेली मां के अत्याचार से थी परेशान// तीन दिनों से बंद कर रखा था उसका खाना-पीना// काठीकुंड के रिंची अस्पताल से किया गया सदर अस्पताल रेफर// बनी हुई है स्थिति नाजुक, मंगलवार सुबह की घटना——————-प्रतिनिधि, काठीकुंडप्रखंड के आस्ताजोड़ा गांव की 18 वर्षीय शमीमा खातून ने कीटनाशक खा कर जान देने की कोशिश की. घटना […]
// सौतेली मां के अत्याचार से थी परेशान// तीन दिनों से बंद कर रखा था उसका खाना-पीना// काठीकुंड के रिंची अस्पताल से किया गया सदर अस्पताल रेफर// बनी हुई है स्थिति नाजुक, मंगलवार सुबह की घटना——————-प्रतिनिधि, काठीकुंडप्रखंड के आस्ताजोड़ा गांव की 18 वर्षीय शमीमा खातून ने कीटनाशक खा कर जान देने की कोशिश की. घटना मंगलवार सुबह की है. जानकारी के अनुसार शमीमा की अपनी मां नहीं है. सौतेली मां से उसकी बात-बात पर अनबन होती रहती है. पिछले दिनों बात इतनी बढ़ गयी कि सौतेली मां ने तीन दिनों से उसका खाना-पीना बंद कर रखा था. झगडे़ झंझट से आवेश में आकर शमीमा ने जुएं मारने वाली दवा खाकर अपनी जान देने की कोशिश की. घटना के बाद परिजन उसे नयाडीह स्थित रिंची अस्पताल पहुंचाया गया,जहां उसका इलाज कर उसकी स्थिति सामान्य करने की कोशिश की गयी. अंतत: गंभीर स्थिति देखते हुए उसे दुमका रेफर कर दिया गया. परिजनों के न पहुंचने के कारण रेफर करने में देर होने के कारण मरीज की हालत और खराब थी. लड़की के मौसा के आने पर उसे रेफर किया गया.______________________________________————————फोटो 18 डीएमके काठीकुंड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










