ओके... बोराडंगाल स्वास्थ्य उपकेंद्र का भवन बन कर तैयार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Nov 2014 9:03 PM

विज्ञापन

रानीश्वर . रांगालिया पंचायत के बोराडंगाल प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का नया भवन बन कर तैयार है. संवेदक ने इसे स्वास्थ्य विभाग को हैंड ओवर भी कर दिया है. लेकिन पदस्थापित स्वास्थ्य कर्मी अब तक नहीं पहुंचते हैं. भवन के शीशे की खिड़की असामाजिक तत्व तोड़ रहे हैं. जर्जर भवन में संचालित स्वास्थ्य उपकेंद्र धराशायी हो […]

विज्ञापन

रानीश्वर . रांगालिया पंचायत के बोराडंगाल प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का नया भवन बन कर तैयार है. संवेदक ने इसे स्वास्थ्य विभाग को हैंड ओवर भी कर दिया है. लेकिन पदस्थापित स्वास्थ्य कर्मी अब तक नहीं पहुंचते हैं. भवन के शीशे की खिड़की असामाजिक तत्व तोड़ रहे हैं. जर्जर भवन में संचालित स्वास्थ्य उपकेंद्र धराशायी हो गया है. एएनएम भी केंद्र पर नहीं पहुंचती है. जिससे गांव तथा आसपास के ग्रामीणों को मुफ्त चिकित्सा सेवा नहीं मिल पाती है. वहीं भवन में बने स्वास्थ्य कर्मी का आवास भी खाली है. ग्रामीणों का कहना है कि गांव का स्वास्थ्य केंद्र नियमित खुलने से गर्भवती को सुविधा मिलती. ग्रामीणों ने बताया कि प्रखंड व जिला स्तरीय पदाधिकारी द्वारा समय-समय पर निरीक्षण नहीं करते. जिस कारण स्वास्थ्य कर्मी गायब रहते हैं. उपकेंद्र के नियमित खुलने से बोराडंगाल, कुचियाडाली, मुर्गाबनी आदि गांव के लोगों को स्वास्थ्य सेवा मिल पाता.——————–फोटो-18 डीएमके/रानीश्वरबोराडंगाल प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र बना शोभा की वस्तु

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola