टॉप बॉक्स// राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रोजेक्ट पेश करेंगे दुमका के अजय व एलिना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Nov 2014 10:02 PM
बंगलुरु में 27 से 31 दिसंबर तक आयोजित होगा राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेसप्रतिनिधि, दुमकाभारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित होनेवाले बाल विज्ञान कांग्रेस 2014 का राजस्तरीय मूल्यांकन कार्यशाला का आयोजन सीएसआइआर, डिगवाड़ीह धनबाद में किया गया. इसमें राज्य के बीस जिलों से बाल विज्ञानियों ने हिस्सा लिया था. कार्यशाला में दुमका जिले […]
बंगलुरु में 27 से 31 दिसंबर तक आयोजित होगा राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेसप्रतिनिधि, दुमकाभारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित होनेवाले बाल विज्ञान कांग्रेस 2014 का राजस्तरीय मूल्यांकन कार्यशाला का आयोजन सीएसआइआर, डिगवाड़ीह धनबाद में किया गया. इसमें राज्य के बीस जिलों से बाल विज्ञानियों ने हिस्सा लिया था. कार्यशाला में दुमका जिले के श्रीरामकृष्ण आश्रम उच्च विद्यालय के छात्र अजय कुमार लायक तथा प्लस टू राजकीय उच्च विद्यालय काठीकुंड की छात्रा एलिना हांसदा का चयन राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2014 के लिए किया गया है. बाल विज्ञानी अजय कुमार लायक के परियोजना का शीर्षक कुरूवा ग्राम में मानवीय गति विधियों का मौसम और जलवायु पर प्रभाव था, जिसे शिक्षक रामचंद्र लायक के मार्गदर्शन में पूरा किया गया. वहीं एलिना हांसदा द्वारा प्रस्तुत परियोजना का शीर्षक काठीकुंड के लोगों का बदलते मौसम एवं जलवायु के अनुरूप अपने खाने-पीने की आदतों का मूल्यांकन था, जिसे उसने शिक्षक सुद्धोजित चटर्जी के निर्देशन में तैयार किया था. राज्यस्तर पर चयनित प्रतिभागी अपनी परियोजना को राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में 27 से 31 दिसंबर को आयोजित होनेवाले मूल्यांकन कार्यशाला में प्रस्तुत करेंगे. इस बार बंगलुरु में होने वाले राष्ट्रीय बाल विज्ञान में झारखंड राज्य के कुल 14 बच्चों का चयन किया गया है. …………………………..फोटोबाल विज्ञान कांग्रेस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










